विश्व के सात महाद्वीप और उनसे जुड़े तथ्य
महाद्वीप ( Continents) समुद्र तल से ऊपर उठे हुए पृथ्वी (सौरमण्डल का एकमात्र ग्रह, जिस पर जीवन है। यह आकार में 5वां सबसे बड़ा ग्रह है और सूर्य से दूरी के क्रम में तीसरा ग्रह है।) के विशाल भूखंडों को महाद्वीप कहते हैं। यह पृथ्वी पर समुद्र से अलग दिखाई देती है। समुद्र के लगभग 600 फीट अन्दर तक के महाद्वीपीय मग्नतटों (समुद्र के जल में डूबे महाद्वीपीय किनारों/तटों को महाद्वीपीय मग्न तट कहते हैं।) तथा मग्नढालों (मग्नतट तथा सागरीय मैदान के बीच तीव्र ढाल वाले मंडल को ‘महाद्वीपीय मग्नढाल’ कहते हैं।) को भी महाद्वीपों के अंतर्गत रखा जाता है। अर्थात धरती के बहुत बड़े विस्तृत भू-भाग जिसकी सीमायें स्पष्ट पहचानी जा सकें, को महाद्वीप कहते हैं। महाद्वीप क्षेत्रफ़ल भूमि प्रतिशत जनसंख्या(करोड़) एशिया 17,139,445 वर्ग मील ( 44,391,162 वर्ग किमी 29.5 387.9 अफ़्रीका 11,677,239 वर्ग मील ( 30,244,049 वर्ग किमी ) 20 87.7 उत्तरी अमरीका 9361791 वर्ग मील ( 24247039 वर्ग किमी ) 16.3 50.1 दक्षिणी अमरीका 6,880,706 वर्ग मील ( 17,821,029 वर्ग किमी ) 11.8 37.9 अंटार्कटिक...