Posts

Showing posts from May, 2022

आओ मिलकर पेड़ लगाए!!!

Image
क्या आपको पेड़ों के महत्व के बारे में पता है ? यदि पृथ्वी पर पेड़ नहीं रहेंगे तो हम इंसानों, जानवरों और पशुओं का अस्तित्व भी नहीं रहेगा। आइए जानते हैं!! क्यों? 1.पेड़ों से हमे जीवन देने वाली ऑक्सीजन गैस मिलती है।   2.पेड़ वायुमंडल में मौजूद ज़हरीली गैसे ग्रहण कर उसे स्वच्छ बनाता है। 3.पक्षियों और जानवरों के लिए भोजन और आश्रय प्रदान करता है। 4. गर्मियों के दिनों में छाया मिलती है। 5.पेड़ से मिलने वाली लकड़ियो से फर्नीचर, घर में सजाने वाली वस्तुएं, स्टेशनरी का समान बनाया जाता है । 6.पेड़ो से फाइबर, रेसिन, रबड़, टैनीन, शहद और बहुत सी चीजें मिलती हैं।  7.पेड़ भूमि के तापमान को नियंत्रित करने में सहायक है। 8.पेड़ पर्यावरण के चक्र को बनाये रखते है और वर्षा करने में सहायक होते है। 9. पेड़ों से ही पृथ्वी की ओजोन परत बची हुई है। 10.पेड़ की जड़े मिट्टी को मजबूती के पकड़ कर रख ती है जिसके कारण बाढ़ के समय मिट्टी को बहने से रोका जाता है। 11.  प्राचीन काल से पेड़ों की पूजा भी की जाती है। 12.पेड़ लोगों की जीविका का साधन है और हमें इंधन  भी देता है । 13.पेड़-पौधों से  हमें फल और सब्जियाँ मिलती है । फूल