आओ मिलकर पेड़ लगाए!!!

क्या आपको पेड़ों के महत्व के बारे में पता है ?


यदि पृथ्वी पर पेड़ नहीं रहेंगे तो हम इंसानों, जानवरों और पशुओं का अस्तित्व भी नहीं रहेगा।

आइए जानते हैं!! क्यों?

1.पेड़ों से हमे जीवन देने वाली ऑक्सीजन गैस मिलती है।  
2.पेड़ वायुमंडल में मौजूद ज़हरीली गैसे ग्रहण कर उसे स्वच्छ बनाता है।
3.पक्षियों और जानवरों के लिए भोजन और आश्रय प्रदान करता है।
4. गर्मियों के दिनों में छाया मिलती है।
5.पेड़ से मिलने वाली लकड़ियो से फर्नीचर, घर में सजाने वाली वस्तुएं, स्टेशनरी का समान बनाया जाता है ।
6.पेड़ो से फाइबर, रेसिन, रबड़, टैनीन, शहद और बहुत सी चीजें मिलती हैं। 
7.पेड़ भूमि के तापमान को नियंत्रित करने में सहायक है।
8.पेड़ पर्यावरण के चक्र को बनाये रखते है और वर्षा करने में सहायक होते है।
9. पेड़ों से ही पृथ्वी की ओजोन परत बची हुई है।
10.पेड़ की जड़े मिट्टी को मजबूती के पकड़ कर रख ती है जिसके कारण बाढ़ के समय मिट्टी को बहने से रोका जाता है।
11.  प्राचीन काल से पेड़ों की पूजा भी की जाती है।

12.पेड़ लोगों की जीविका का साधन है और हमें इंधन  भी देता है ।
13.पेड़-पौधों से  हमें फल और सब्जियाँ मिलती है । फूल मिलते हैं , जो अच्छी खुशबू देते हैं I
14. पेड़ ध्वनि और वायु प्रदूषण को कम करने में सहायक है।
15.पेड़ -पौधे भूमि को उपजाऊ बनाते हैं। 
16. पेड़ औषधि (medicine) प्रदान करते हैं, जैसे सेब, राख, देवदार, एलोवेरा, तुलसी, नीम और सिल्वर बिर्च ।



वृक्ष  पृथ्वी की अनमोल संपदा है, इसलिए पेड़ों की रक्षा करना अत्यंत जरूरी है।
आओ मिलकर पेड़ लगाए!!!

Comments

Popular posts from this blog

रंगों का त्योहार, होली

देव दीपावली