जड़
जड़ किसे कहते हैं? पौधे का भूमिगत भाग, जो मूलांकुर (Radical) से विकसित होता है तथा प्रकाश के विपरीत जाता है, जड़ या मूल (root) कहलाता है। जड़ों के मुख्य कार्य :- 1. जड़ें मूल रोमों (root hair) की सहायता से जल एवं खनिज लवणों का अवशोषण करते है। 2. (जलोद्भिद् में मूल रोमों का अभाव होता है) पिस्टिया व लेमना पौधों में मूल गोप की जगह मूल पॉकेट (root pocket) पाया जाता है। 3. जड़ें पौधों को भूमि में स्थिर रखती है और मिट्टी के कणों को परस्पर बांधे रखती हैं 4. कुछ जड़ें अपने अंदर भोज्य पदार्थों का संग्रह करते हैं प्रतिकूल परिस्थितियों में इन संचित भोज्य पदार्थों का पौधों द्वारा उपयोग किया जाता है। जड़ की विशेषताएँ 1. जड़ पौधों के अक्ष का अवरोही (Descending) भाग है, जो मूलांकुर (Radicle) से विकसित होता है। 2. ...