हाथी


हाथी


हाथी जमीन पर रहने वाला सबसे विशाल स्तनपायी है। यह प्राचीन काल से ही धर्म और संस्कृति से करीब से जुड़े हुए हैं। धार्मिक ग्रंथों में हाथियों को लेकर अनेक वृत्तांत लिखे गए हैं जिनमें आज भी गज की कहानी सबसे प्रसिद्ध है। एशिया में तो हाथी को बुद्धिमत्ता का प्रतीक माना जाता है और अपनी स्मरण शक्ति तथा बुद्धिमानी के लिए प्रसिद्ध है जहाँ उनकी बुद्धिमानी डॉल्फ़िन तथा वनमानुषों के बराबर मानी जाती है।
पर्यवेक्षण से पता चला है कि हाथी का कोई प्राकृतिक परभक्षी (predator) नहीं होता है, हालाँकि सिंह का समूह शावक या कमज़ोर जीव का शिकार करते देखा गया है। पर अब हाथी मनुष्य की दखल तथा अवैध शिकार के कारण संकट में है।



तीव्र तथ्य

जानवर: हाथी

आहार: घास और फल

प्रजातियाँ: अफ्रीकी और एशियाई

जीवन काल: लगभग 60 वर्ष

आकार: 3 मीटर

प्रकार: स्तनपायी

वजन: 3000-7500 किलोग्राम

स्थिति: संवेदनशील

हाथियों के प्रकार


आमतौर पर दो प्रकार के हाथी पाए जाते हैं:-अफ्रीकी हाथी एशियाई हाथी ,अफ्रीकी हाथी जिसका वैज्ञानिक नाम लोक्सोडान्टा अफ्रीकाना है। एशियाई हाथी ऍलिफ़स प्रजाति की एकमात्र जीवित जाति है जो पश्चिम में भारत से लेकर पूर्व में बोर्नियो द्वीप तक पाया जाता है।

इसकी तीन उपजातियाँ पहचानी जाती हैं —ऍलिफ़स मॅक्सिमस मॅक्सिमस श्रीलंका में, भारतीय हाथी (ऍलिफ़स मॅक्सिमस इन्डिकस) एशियाई मुख्यभूमि में, तथा ऍलिफ़स मॅक्सिमस सुमात्रेनस इंडोनीशिया के सुमात्रा द्वीप में पाई गई है।

एशियाई हाथी

  1. एशियाई हाथी (ऍलिफ़स मैक्सिमस)अफ़्रीकी हाथी से होते है।
  2. इसके कान छोटे होते हैं और अधिकांश रूप से केवल नर में हाथी दाँत पाये जाते हैं।
  3. एशियाई हाथी आमतौर पर, भारत, अफ्रीका, श्रीलंका, बर्मा, और थाइलैंड में पाए जाते हैं।
  4. एशियाई हाथी हल्के स्लेटी रंग के होते हैं।तथा इनके केवल कानों और सूंड में रंजकता क्षीण होती है।
  5. ये आमतौर पर, झुंड में रहना पसंद करते हैं और पानी के बहुत शौकीन होते हैं। ये तैरना अच्छी तरह से जानते हैं।

अफ़्रीकी हाथी

  1. वे हाथी जो लॉक्सोडॉण्टा प्रजाति के अंतर्गत आते हैं और सामूहिक रूप से अफ़्रीकी हाथी कहलाते है।
  2. माना जाता है आज तक वर्तमान में यह प्रजाति 37 अफ़्रीकी देशों में पाई गई है।
  3. अफ़्रीकी हाथी एशियाई हाथी से आकार में बड़े होते हैं,पैर स्तंभ की तरह लगते हैं और उनकी अवतल पीठ होती है।
  4. अफ्रीकी हाथी आकार में एशियन हाथियों से थोड़े से बड़े और गहरे स्लेटी रंग के होते हैं।
  5. इसकी मुँह से जुड़ी हुई लम्बी सूंड़ होती है, जिसके दोनों ओर दो लम्बे सफेद दाँत होते हैं।
  6. हाथी की सूंड़ बहुत ही लचकदार और मजबूत होती है और बहु-उद्देश्य अंग के रुप में जानी जाती है।
  7. दुनिया का सबसे बड़ा हाथी अफ्रीका में पाया जाता है जिसका वजन लगभग 10886 किलो और उसकी लम्बाई 13 फीट है।
  8. अफ़्रीकी हाथी में नर और मादा दोनों के हाथीदांत होते हैं और उनकी त्वचा में बाल भी कम होते हैं।
  9. अफ़्रीकी जंगली हाथी तथा अफ़्रीकी बुश हाथी परस्पर प्रजनन कर सकते हैं ।
  10. अफ़्रीकी हाथी के 28 दाँत होते हैं. इनमे से दो ऊपरी द्वितीय छेदक: यही हाथीदाँत कहलाते हैं, हाथीदाँत से पूर्व विकसित दूध के दाँत, 12 अग्रचर्वणक, जबड़े के हर तरफ़ तीन और12 चर्वणक, जबड़े के हर तरफ़ तीन दाँत हैं ।

हाथियों के शारीरिक लक्षण

हाथी कुछ-कुछ स्लेटी से भूरे रंग के होते है और उनके शरीर के बाल बिखरे हुए तथा रूखे होते हैं। हाथियों की त्वचा 2.5 सेंटीमीटर तक मोटी होती है। इसके शरीर का अधिकांश भाग अत्यंत कठोर होता है। उम्र के साथ बाल गाढ़े रंग के होने के साथ-साथ कम होने लगते हैं लेकिन उसके सिर और पूँछ में वह सदा रहते हैं।

हाथी के पैरों कि बनावट मोटे स्तंभों या खंभों के समान होती है। हाथी को अपनी सीधी टाँगों और बड़े गद्देदार पैरों की वजह से खड़े रहने में मांसपेशियों से कम शक्ति की आवश्यकता होती है। इसी कारण, हाथी बिना थके बहुत लंबे समय तक खड़े रह सकते हैं।

हाथियों की दोनों प्रजातियों में दो ऊपरी कृंतक दंत हाथीदाँत के रूप में विकसित होते हैं, लेकिन भारतीय हाथियों में यह आमतौर पर नहीं पाए जाते। नथुने, मांसल सूंड के छोर पर स्थित होते हैं, जो सांस लेने, खाने और पीने में उपयोगी होते हैं। 

हाथी की सूँड लगभग 2 मीटर लंबी और प्राय: 136 किलोग्राम भार की चमड़ी और अंतर्ग्रथित स्नायु और पेशियों की बनी होती है। यह अस्थिहीन, लचीली और असाधारण मज़बूत होती है। इससे वह सूंघता, पानी पीता, भोजन प्राप्त करता और उसे मुँह में डालता तथा अपने जोड़े और बच्चे को सहलाकर प्रेम प्रदर्शन आदि काम करता है। हाथी अपनी सूंड के छोर से घास, पत्तियाँ और फल तोड़कर अपने मुंह में डालते हैं। हाथी अपनी सूँड से भारी से भारी भी और छोटे सी छोटी यहाँ तक की मूँगफली सदृश वस्तुओं को भी उठा सकता है। हाथी की नासिका छोटी और खोपड़ी बहुत बड़ी होती है। हाथी अपनी सूंड के छोर से घास, पत्तियाँ और फल तोड़कर अपने मुंह में डालते हैं।
हाथियों का खान-पान:

हाथी एक दिन में 16 घंटे तक खाते हैं। हाथी घास, छोटे पौधों, झाड़ियों, फलों, टहनियों, पेड़ की छाल और जड़ों का सेवन करते हैं। पेड़ की छाल हाथियों का पसंदीदा भोजन स्रोत है। इसमें कैल्शियम होता है, जो पाचन में सहायक होता है। वयस्क हाथी एक दिन में 200-600 पाउंड भोजन खा सकते हैं। हाथी एक दिन में 50 गैलन तक पानी पी सकते हैं जो एक बड़े स्नानागार में पानी की मात्रा के बराबर है।

हाथियों से जुड़े कुछ रोचक तथ्य:

  1. शोध से पता चला है कि विशालकाय हाथी चींटियों से डरते हैं ।
  2. हाथी ज्यादा से ज्यादा सिर्फ 3 से 4 घंटे सोते हैं और ख़ास बात ये है की हाथी लेट कर नहीं बल्के खड़े हो कर सोते हैं ।
  3. हाथी 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलते हैं ।
  4. हाथी एकअच्छा तैराक होता हैं। सारे शरीर को पानी में डूबोकर, केवल साँस के लिए सूँड़ को बाहर निकाले रख सकता है।
  5. जंगली हाथी लगभग 70+ साल तक जीवित रहते हैं I
  6. कुशाग्रता के प्राणियों में पहला स्थान मनुष्य का, दूसरा चिम्पॅज़ी का, तीसरा औरांग ऊटांग का और चौथा हाथी का माना जाता है।
  7. थाईलैंड में सफेद हाथी भी पाये जाते है।
  8. अफ्रीका के हाथी का वजन 6000 किलो तक होता है और भारतीय हाथियों का वजन 5000 किलो तक होता है।
  9. मादा हाथी बहुत बड़े झुंड़ो में रहती हैं जिन का नेतृत्व एक बूढ़ी मादा हाथी करती है ।
  10. हाथी हर मिनट में 2-3 बार ही सांस लेता और छोड़ता है।
  11. हाथी को पानी की गंध 4.5 किलोमीटर की दूरी से ही महसूस हो जाती है ।
  12. हाथी ऐसा जानवर है जो कूद नही सकता है। हाथी के कान की कोशिकाएं उसके शरीर की गर्मी को बहार निकलने में सहायक होती हैं और इसलिए वो अपने कान हिलाता रहता है।
  13. अफ्रीकन हाथियों की लम्बाई 13 फ़ीट तक हो सकती है और भारतीय हाथी की लम्बाई 10 फ़ीट तक ही होती है.
  14. शोध से यह भी पता चला है कि हाथियों को साफ रहना बहुत पसंद होता है ।
  15. हाथी के बढ़ने के साथ-साथ उसके दांत भी बढ़ते रहते हैं।
  16. मादा हाथी करीब 22 महीने के लिए गर्भवती होती है और ये 4 साल में 1 बच्चे को जन्म ज़रूर देती है।
  17. हाथियों की आंखों की रोशनी बहुत कम होती है, आश्चर्य इस बात है कि हाथी को तेज रोशनी में कम दिखाई देता है और कम रोशनी में तेज दिखाई देता है।
  18. नर हाथी 12 से 15 साल की आयु के बीच झुंड़ छोड़ देते हैं ।




Done by year 11 students











Comments

Popular posts from this blog

रंगों का त्योहार, होली

देव दीपावली