रंगों का त्योहार, होली
स्नेह , सद्भाव और बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार ‘होली’ हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है। ‘रंगों का त्योहार’ होली भारत में सर्दियों के अंत का प्रतीक है और वसंत ऋतु का स्वागत करता है। 'रंगों का त्योहार' पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है पहले दिन को होलिका जलाई जाती है, जिसे होलिका दहन भी कहते हैं। दूसरे दिन जिसे धुलेंडी या धूलिवंदन से जाना जाता है। लोग एक दूसरे पर रंग, अबीर-गुलाल लगाते हैं, ढोल बजा कर होली के गीत गाये जाते हैं और घर-घर जा कर लोगों को रंग लगाया जाता है। होलिका दहन हिन्दुओं का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें होली के एक दिन पहले यानी पूर्व सन्ध्या को होलिका का सांकेतिक रूप से दहन किया जाता है। होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व के रूप में मनाया जाता है। होलिका दहन मनाने के पीछे की प्रथा होली के पर्व से अनेक कहानियाँ जुड़ी हुई हैं। इनमें से सबसे प्रसिद्ध कहानी है विष्णु भक्त प्रह्लाद की। माना जाता है कि प्राचीन काल में हिरण्यकशिपु नाम का एक अत्यंत बलशाली असुर था। अपने
Comments
Post a Comment
If you have any inquiry please let me know.